साप्ताहिक राशिफल: जॉब और बिजनेस में बरसेगा छप्पर फाड़ धन

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 02:08 PM (IST)

Follow us on Twitter

आज 8 मार्च, रविवार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी से मार्च महीने के दूसरे सप्ताह का आरंभ हो रहा है। सुकर्मा योग रहेगा, जो सभी ओर से शुभता देता है। 9 से 15 मार्च के दौरान चंद्रमा सिंह से वृश्चिक राशि तक प्रस्थान करेगा। बुध ग्रह भी अपनी चाल बदलने वाले हैं। एक हफ्ते तक ग्रहों की विशेष स्थिति रहेगी। बृहस्पति की नज़र चंद्रमा पर रहेगी, जिस कारण कुछ राशियां गजकेसरी योग का लाभ प्राप्त कर पाएंगी। ऐसा होने से जॉब और बिजनेस में बरसेगा छप्पर फाड़ धन और पलट जाएगा मंद पड़ा भाग्य। ध्यान रहे, बहुत सारी रिस्पांसिबिलिटीज भी आपके कंधों पर आने वाली हैं। कर्ज भी खत्म हो जाएंगे और जहां-जहां धन अटका हुआ है, वे भी आपके खजाने की शोभा बढ़ाने लगेगा। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari Weekly horoscope in hindi

इसके अतिरिक्त व्रत और त्यौहारों की बात करें तो आज महेश्वर व्रत और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। भगवान शिव के महेश्वर स्वरुप की विशेष पूजा-उपासना किए जाने का विधान है। महिलाओं के प्रति आदर-सत्कार, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। 

PunjabKesari Weekly horoscope in hindi

9 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि और होलाष्टक का अंतिम दिन है। इस दिन श्री सत्य नारायण व्रत और श्री लक्ष्मी नारायण व्रत रखने का विधान है। किर्तन विधाता श्री चैतन्य महाप्रभु जी का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली मायापुर में एक सप्ताह तक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रात के समय बुराई पर अच्छाई की जीत होलिका दहन का उत्सव मनाया जाएगा। 

PunjabKesari Weekly horoscope in hindi

10 मार्च से चैत्र कृष्ण पक्ष का आरंभ होगा। रंग-बिरंगे रंगो का पर्व होली मनाया जाएगा। श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री पावंटा साहिब में होला मोहल्ला का उत्सव होता है। जिसमें शामिक होने देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।  

PunjabKesari Weekly horoscope in hindi

11 मार्च को संत तुका राम जी की जयंती है।

12 मार्च को श्री गणेश चतुर्थी व्रत होगा।

13 मार्च को श्री रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

PunjabKesari Weekly horoscope in hindi

14 मार्च विक्रमी चैत्र संक्रांति होगी। सूर्य पूर्व दोपहर लगभग 11.53 पर अपना घर छोड़ मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ-साथ एकनाथ षष्ठी, मेला बाबा बालक नाथ (हिमाचल) तथा मेला कनिहारा (धर्मशाला) भी शुरू हो जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News