आपका राशिफल- 11 मई, 2025

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खुद का कारोबार कर रहे जातकों को धन लाभ होने के योग है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। परिवार में किस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें, खान पान को सही रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी से काम लेने की ज़रुरत है। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे आज किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपना टारगेट पूरा कर सकते हैं। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। सेहत के लिहाज़ से भी दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को पसंद की नौकरी मिल सकती है। युवा कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिज़नेस कर रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने की ज़रुरत है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के भी मामलों में दखल न दें। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में इज्जत बढ़ेगी। बच्चे अपना सारा दिन फालतू के कामों में बर्बाद न करें। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ठीक-ठाक रहेगा। रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। फिजूल खर्च न करें। नौकरी कर रहे जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News