Weekly Good Luck (28.09.2026 से 04.10.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 01:08 PM (IST)

मेष- सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें नहीं तो काम खराब होने की सम्भावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिलेगी। दोस्त के साथ मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे।
क्या करें- किसी की भी बात ध्यान से सुनें।
क्या न करें- कान के कच्चे न बनें।

वृष- इस वीक व्यापार में लेन-देन करते समय ध्यान रखना होगा। ऑफिस में कोई अपना ही काम खराब करने की कोशिश करेगा। घर में किसी नन्हें मेहमान के आगमन से ख़ुशी भरा माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या करें- काम के कारण रिश्तों को नजरअंदाज करने से बचें।
क्या न करें- किसी पर जल्दी विश्वास न करें। 

मिथुन- सारा सप्ताह जरुरी काम को पूरा करने में निकल जाएगा। युवाओं के लिए ये हफ्ता काफी शुभ रहने वाला है। मनचाही नौकरी का ऑफर प्राप्त होगा। ऑफिस में बहुत ही सूझ-बुझ के साथ बड़ी सफलता को हासिल कर लेंगे। घर के बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
क्या करें- यात्रा में बाहरी खाना खाने में सावधानी बरतें।
क्या न करें- दिखावे पर ज्यादा खर्च न करें।

कर्क- ये सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह में मध्य में व्यापार से बहुत बढ़िया लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ सदस्यों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सोच से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग अपने किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। सेहत में जो खराबी थी वो दूर हो जाएगी।
क्या करें- बुधवार को हरी मूंग का दान करना और विद्यार्थियों की सहायता करना शुभ माना जाता है।
क्या न करें- किसी की भी सलाह को नदरअंदाज न करें।

सिंह- ये सप्ताह शुभता लेकर आया है। कारोबार को लेकर कोई योजना बनाई थी उसे लागू करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपके सारे काम आसानी से पूरे होते हुए दिखाई देंगे। जो लोग शादी का वेट कर रहे थे उनका ये सपना भी जल्द पूरा होगा। खांसी-जुकाम परेशान करेगा।  
क्या करें- पार्टनर को सफेद या गुलाबी फूल दें। अगर आपका पार्टनर नहीं है तो राधाकृष्ण के मंदिर में फूल चढ़ाएं।
क्या न करें- किसी की गारंटी न लें।

कन्या- कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम करने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी डील पक्की करने का मौका मिलेगा। घर का माहौल भी सुख-शांति से भरा रहेगा। अगर सेहत खराब चल रही थी तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
क्या करें- 5 आदतें अपनाएं सूर्य को जल, ईश्वर का स्मरण, बड़ों का आशीर्वाद, जरूरतमंद की मदद, सकारात्मक और ईमानदार कर्म।
क्या न करें- किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो तो कोताही न बरतें।

तुला- इस वीक नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जिस डील को लेकर लम्बे समय से परेशान थे उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
क्या करें- नियमित व्यायाम करें।
क्या न करें- जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।

वृश्चिक- इस वीक किसी दूर की यात्रा पर जाएंगे। नौकरी करने वाले लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोचेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन इसके साथ खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। छात्रों के लिए मनचाही सफलता के योग बनेंगे। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत आपको परेशान कर सकती है।
क्या करें- लाल रंग और तांबे की धातु का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
क्या न करें- जानते-बूझते कोई गलती न करें।

धनु- इस सप्ताह ऑफिस के काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोग न ही किसी को पैसे उधार दें और लें। वीक के मध्य का समय छात्रों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। अध्यापकों से अपनी तारीफ सुनने को मिलेगी। सेहत के लिहाज से समय बहुत सही रहेगा लेकिन इसके साथ अपने खान-पान को नजरअंदाज न करें।
क्या करें- अप से कोई बड़ा हो या छोटा उससे सम्मानपूर्वक बातचीत करें।
क्या न करें- किसी को भी अपनी अच्छाई का फायदा न उठाने दें।

मकर- इस वीक काफी खुश रहेंगे। घर-परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। ऑफिस के बड़े से बड़े काम को टाइम से निपटा लेंगे। पूरा सप्ताह काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। अगर अपना कोई काम शुरू किया था तो उसमें भी मनचाही सफलता हाथ लगेगी। मित्र की खराब सेहत को लेकर थोड़ा सा चिंतित रह सकते हैं।
क्या करें- कंस्ट्रेशन से कोई भी काम करें।
क्या न करें- किसी की मदद करके उसे जताएं नहीं।

कुंभ- इस सप्ताह की शुरुआत में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कारोबार में जो काम अटका हुआ था वो पूरा हो जाएगा। अपनी आर्थिक दशा को बेहतर बनाने के लिए खूब प्रयास करेंगे। रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आलास की वजह से छात्रों का कोई जरुरी काम अटक सकता है। अधिकारी वर्ग की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
क्या करें- तनाव और थकान से बचने के लिए नियमित रूप से आराम करें। पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद को प्राथमिकता दें।
क्या न करें- धैर्य रखें, नैगेटिव सोच को खुद पर हावी न होने दें।

मीन- इस वीक जिस काम को हाथ में लेंगे उसे बहुत बढ़िया तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। युवाओं की कोई विशेष उपलब्धि उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी करेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की सम्भावना है। मानसिक सेहत को सही करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
क्या करें- माता का सम्मान करें और जरूरतमंदों को दूध, चावल जैसी सफेद वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
क्या न करें- धैर्य रखना न छोड़ें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News