Vastu Tips For Pets: घर में शांति और समृद्धि चाहिए तो पालतू जानवरों के लिए चुनें ये वास्तु दिशा
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips For Pets: पालतू जानवर हमारे परिवार के सदस्य की तरह होते हैं। उनके लिए सही वातावरण और जगह का होना बेहद जरूरी है ताकि वे खुशहाल और स्वस्थ रहें। वास्तु शास्त्र में भी पालतू जानवरों के लिए कुछ खास दिशाओं और स्थानों की सलाह दी गई है, जिससे घर में शांति, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं घर में पालतू जानवरों के लिए कौन-कौन सी वास्तु दिशाएं सबसे बेहतर होती हैं।
पालतू जानवरों का स्थान
पालतू जानवरों का खाना और आराम करने की जगह घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा देती है और जानवरों को भी ताजगी और खुशहाली मिलती है। उत्तर दिशा से घर में समृद्धि और स्वास्थ्य की ऊर्जा बढ़ती है।
स्वच्छता और साफ-सफाई का ध्यान रखें
पालतू जानवरों के स्थान की स्वच्छता बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है, जिससे घर में तनाव और रोग बढ़ सकते हैं।
पालतू जानवरों के खिलौने और सामान भी सही दिशा में रखें
जानवरों के खिलौने, बिस्तर, और अन्य सामान घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से उनकी ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है।
कभी भी कुत्ते का बिस्तर या घर इन दिशाओं में न रखें
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में जानवरों का बिस्तर रखने से बचना चाहिए। क्योंकि यह दिशा भारी और नकारात्मक ऊर्जा देती है। इससे जानवर उदास या बेचैन महसूस कर सकते हैं।