Vastu Tips: वास्तु में छिपा है धन का रहस्य, जानिए कौन सी पेंटिंग्स बनाती हैं आपको अमीर

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: घर की सजावट सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए ही नहीं होती, बल्कि इसका हमारे जीवन और भाग्य पर भी गहरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही पेंटिंग्स का चुनाव घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लेकर आता है। वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा का बहुत खास महत्व है। माना जाता है कि घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन में धन और सफलता की ऊर्जा को आकर्षित करती है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ खास तस्वीरों को लगाना बहुत शुभ माना जाता है।  इन तस्वीरों को लगाने से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन-कौन सी पेंटिंग्स आपके घर में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि ला सकती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

महालक्ष्मी की पेंटिंग
माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, उनकी पेंटिंग घर के पूजा स्थान पर या मेन हॉल में लगाना अच्छा रहता है। इस पेटिंग को घर में लगाने से कभी पैसों की दिक्कत नहीं रहती है।

मछलियों की पेंटिंग
मछलियां धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार, नौ मछलियों वाली पेंटिंग घर में लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि 9 संख्या पूर्णता और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। इसे मुख्य दरवाजे के सामने या घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu Tips

पेड़ या वृक्ष की पेंटिंग
पेड़ जीवन और विकास का प्रतीक होते हैं। वास्तु के अनुसार, खासकर धन वृद्धि के लिए पेड़ की हरियाली वाली पेंटिंग लगाना शुभ रहता है।

हनुमान जी की तस्वीर लगाना
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना अच्छा माना जता है। माना जाता है कि हनुमान जी की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।  

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News