Vastu Tips: वास्तु दोष से बचना है तो मेन गेट से दूर रखें ये 5 चीजें

punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। उसी तरह ही घर का मेन गेट हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेन गेट को सिर्फ घर का प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि घर की सुख-शांति और खुशहाली का भी रास्ता माना गया है। वास्तु के अनुसार, माना जाता है कि अगर  मेन गेट पर गलत या अशुभ चीजें रखी जाएं तो घर में नेगेटिविटी और वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि घर के मेन गेट पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

घर के मेन गेट पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

टूटी-फूटी चीजें
वास्तु के अनुसार, मेन गेट पर टूटे हुए या खराब हुए सामान रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है, जो घर की खुशहाली और संपन्नता पर असर डालती है।

कूड़ा या अनचाहा सामान
मेन गेट के पास कूड़ा, धूल या अनचाहा सामान रखना आर्थिक नुकसान और दुर्भाग्य का संकेत होता है। यह घर के लिए अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार, घर के मेन गेट पर भूलकर भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। इससे धन की ऊर्जा बाहर चली जाती है और जातक पर आर्थिक तंगी के माहौल बन जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

झूठे फूल या प्लास्टिक के फूल
अगर मेन गेट पर नकली फूल या प्लास्टिक के फूल सजाए जाएं, तो यह वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसलिए घर के मेन गेट पर असली और ताजे फूल लगाएं।

PunjabKesari Vastu Tips

फैले हुए जूते चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर फैले हुए जूते चप्पल नहीं होना चाहिए। इससे शुभ ऊर्जा के मार्ग में बाधा आ जाती है और जीवन में पैसों की कमी आने लगती है। 

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News