Happy Married Life Tips: सावधान! राहु का यह भयंकर वास्तु दोष छीन सकता है वैवाहिक सुख
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:10 PM (IST)
Vastu for Happy Married Life: लगभग हर व्यक्ति की बेडरूम में आकर सुकून की तलाश खत्म होती है। आधुनिक फ्लैट्स और घर की बनावट पारंपरिक आशियानों से बिल्कुल भिन्न है। जहां पहले वॉशरूम घर के बाहर अथवा मुख्य द्वार के पास होते थे, वहीं अब अटैच्ड बाथरूम का चलन है। यदि बाथरूम का दरवाजा सही दिशा में न हो तो ये राहु का प्रकोप और वास्तुदोष पैदा करता है।

वॉशरूम अशुद्ध और कलुषित हवा का मर्म है और शयनकक्ष आराम करने के लिए घर की सबसे बेस्ट प्लेस है। बाथरूम में आते-जाते समय बैड पर नेगेटिव वाइब्स सीधे तौर पर अपना प्रभाव दिखाती हैं। जिससे की राहु के प्रकोप को बढ़ावा मिलता है। जिससे मैरिड लाइफ में समस्याएं और अलगाव की स्थिती बन जाती है।
रिसर्च में भी यह बात सामने आई है की वास्तु दोष का प्रभाव पाचन प्रणाली, हड्डियों, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

Rahu grah ke upay: राहु की शांति के लिए इस मंत्र का जाप रात्रि में घी और तेल के दीपक जलाकर करना चाहिए। रात को संभव न हो तो सुबह शुद्ध अवस्था में आने के बाद राहु के मंत्र का 108 बार जाप करना कुंडली में राहु के दोष को कम करता है।
Rahu Grah Mantra मंत्र- ॐ रां. राहवे नम:

वैवाहिक संबंधों में चरम सुख प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय
दरवाजे पर लगाएं पर्दा: बाथरूम का इस्तेमाल न होने पर उसका दरवाजा हमेशा बंद रखें। सुरक्षा कवच के तौर पर दरवाजे पर गहरे रंग का मोटा पर्दा लगाएं ताकि नकारात्मक ऊर्जा बेडरूम में न आए।
कांच के बर्तन में समुद्री नमक: बाथरूम के एक कोने में कांच की कटोरी में समुद्री नमक भरकर रखें। नमक नकारात्मक ऊर्जा और नमी को सोख लेता है। ध्यान रहे, हर 15 दिन में इस नमक को बदलते रहें।
दर्पण का कमाल: बाथरूम के दरवाजे के ठीक बाहर एक छोटा दर्पण (शीशा) लगाएं। इससे जो भी नकारात्मक ऊर्जा बाहर आने की कोशिश करेगी, वह टकराकर वापस बाथरूम में ही चली जाएगी।
रोशनी और सुगंध: अंधेरा और घुटन नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। बाथरूम में सफेद एलईडी लाइट लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए लेमनग्रास ऑयल या कपूर का उपयोग करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

