Vastu Tips: घर के Bathroom रखें ये एक चीज, सदैव रहेगा सुख-समृद्धि का बसेरा

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए बहुत से उपाय बताता है, जिनको अपनाकर हम अपने जीवन को सफल व आसान बना सकते हैं। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, हर व्यक्ति को इसकी चाह होती है। कई लोगों को तो ये सुख मिल जाता है लेकिन कई व्यक्तियों को इसको पाने के लिए काफी मेहनत व यत्न करने पड़ते हैं। वास्तु के अनुसार बता दें कि घर की हर एक दिशा में किसी न किसी तरह की ऊर्जा जरूर होती है। इनको ध्यान में रखते हुए ही वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप मसालों से एक भरा कटोरा बाथरूम में रखते हैं तो आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास होता है और इसी के साथ अगर घर में किसी तरह का वास्तु दोष है तो इससे भी छुटकारा मिलता है। सुनने में ये शायद कुछ अजीब लगे लेकिन वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। तो अब जानते हैं इसे कैसे और किस दिशा में रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का बाथरूम जल तत्व से जुड़ा होता है। इस वजह से इसे हमेशा साफ़-सुथरा रखने की सलाह दी जाती है। अगर इस जगह पर कुछ मसाले रखे जाएं तो इनकी खुशबू से वातावरण शुद्ध और साफ़ हो जाता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा करने से क्या होता है ? तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

PunjabKesari Vastu Tips

What happens if you keep a bowl full of spices in the bathroom बाथरूम में मसालों से भरा कटोरा रखने से क्या होता है ?
मान्यताओं के अनुसार कुछ खुशबूदार मसाले अपनी खुशबू से  कीटाणुओं को खत्म करने का काम करते हैं। इसी के साथ इनकी खुशबू मन को सकारात्मक बनाने का भी काम करती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Which spices should be kept in the bathroom बाथरूम में कौन से मसाले रखने चाहिए ?
वास्तु के मुताबिक एक कांच के बाउल में लौंग, दालचीनी और इलायची जैसे सुगंधित  मसाले रखने चाहिए। ऐसा करने से चल रहे तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Vastu Tips

Spices according to zodiac sign राशि के अनुसार मसाले
राशि के अनुसार यदि इनका उपयोग किया जाए तो इसके फ़ायदे पहले से भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। मेष और सिंह राशि के जातकों को दालचीनी जैसे मसाले रखने चाहिए।

वृषभ या मकर जैसे जातकों को खुशबूदार मसाले रखने की सलाह की जाती है। 

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News