Vastu Tips: घर की सुंदरता के साथ पॉजिटिविटी में इजाफा करते हैं ये टिप्स, आप भी अपनाएं एक बार

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए व्यक्ति नए-नए आइडियाज को अपनाता है। घर का हर एक हिस्सा हम अपने हिसाब से सेट करते हैं चाहे फिर वो कोई किचन हो या फिर बैडरूम। इतना ही नहीं सुंदरता को कायम रखने के लिए दीवारों तक पर डिज़ाइन किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सब करते समय वास्तु की भूमिका क्या है ? जिस तरह घर का हर सामान वास्तु के अनुसार होना चाहिए उसी तरह घर की डेकोरेशन के समय भी वास्तु टिप्स को इग्नोर नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स को अपनाकर आप घर की खूबसूरती के साथ-साथ नकारात्मकता को भी दूर कर सकते हो। अब आप सोच रहे होंगे वो कैसे ? तो चलिए जानते हैं कि अगर आप अपने कमरे की एक दीवार को डेकोरेट कर रहे हैं तो किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

PunjabKesari Vastu Tips

Wooden showpiece लकड़ी के शोपीस
आज-कल बाजार में घर को सजाने के लिए नई-नई वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी बहुत सी चीजें बाजार में बिकती हैं जिन्हें सीधा दीवार पर टांगा जा सकता है। अगर आप लकड़ी से बना हुआ कोई शोपीस यूज़ कर रहे हैं तो उसे हमेशा पूर्व दिशा की दीवार पर ही लगाएं।

Put wall poster in this direction इस दिशा में लगाएं वॉल पोस्टर
दीवार को सजाने के लिए वॉल पोस्टर, वॉल पेंटिंग या फिर वॉलपेपर का यूज़ किया जाता है। वैसे तो इन्हें किसी भी दिशा में लगाया जा सकता है लेकिन सुंदरता के साथ-साथ वास्तु से फायदे प्राप्त करना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में नदी का कोई पोस्टर लगा लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

इसी के साथ दक्षिण दिशा की दीवार पर आप लाल रंग का पोस्टर लगाना शुभ होता है। 

Metal items मेटल के आइटम
लकड़ी के साथ-साथ  मेटल के आइटम का चलन भी आज-कल काफी बढ़ गया है। अगर आप भी ऐसी ही कोई वस्तु घर पर लगा रहे हैं तो इन्हें पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ इस बात का भी बेहद ध्यान रखें कि लगाते समय किसी भी हिंसात्मक चीज का उपयोग न करें। वास्तु को अनुसार ऐसा करने से दोष उत्पन्न होता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

Flowers poster is auspicious फूलों का पोस्टर होता है शुभ 
दिशाओं का ज्ञान न होने की वजह से कुछ लोग पोस्टर को इधर-उधर ही लगा देते हैं और कुछ लोग तो इसी कन्फ्यूज़न में रहते हैं किस तरह की फोटो लगाना शुभ होता है। ऐसे में फूलों के पोस्टर या पेंटिंग्स बेहद ही शुभ माने जाते हैं। इन्हें किसी भी दिशा में लगाया जा सकता है। ऐसा करने से आपका घर भी फूलों की तरह खिल उठता है और फ्रेशनेस बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News