वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा: छत पर गजेबो बनाने का है क्रेज? बस एक छोटी सी भूल और घर का कोना बन जाएगा वास्तु का ढक्कन, ऐसे बचें!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 11:50 AM (IST)

Rooftop Gazebo Vastu Tips: आजकल घरों की छतों को सुंदर, मॉडर्न और आरामदायक लुक देने के लिए गजेबो (Gazebo) बनवाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। शाम की चाय का आनंद लेना हो या परिवार के साथ बैठना, छत पर बना गजेबो घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन, उत्साह में लोग अक्सर एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिना सही नियमों के किसी भी दिशा में गजेबो का निर्माण करना आपके हंसते-खेलते घर में भारी वास्तु दोष ला सकता है। अगर इसे गलत दिशा में खड़ा कर दिया जाए, तो यह आपकी छत के कोने का 'ढक्कन' बनकर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को पूरी तरह रोक देता है। इसलिए, अपनी छत पर गजेबो बनाने से पहले वास्तु की कुछ बेहद महत्वपूर्ण सावधानियों को समझना और उनका पालन करना अनिवार्य है।

PunjabKesari Rooftop Gazebo Vastu Tips

आजकल घरों की छत पर गजेबो बनाने का चलन है। छत पर गजेबो का निर्माण करते समय वास्तु की कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक है, अन्यथा यह गलत दिशा में कोने का ढक्कन बनकर वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है। गजेबो निर्माण के लिए निम्नलिखित वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए-

PunjabKesari Rooftop Gazebo Vastu Tips
छत पर दक्षिण-पश्चिम कोना अर्थात नैऋत्य कोण गजेबो के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यहां गजेबो बनाने के लिए आप दक्षिण-पश्चिम दिशा की छत की पेरापेट वाल का उपयोग भी कर सकते हैं या इंडिपेंडेंट स्ट्रक्चर भी बना सकते हैं। यहां का फ्लोर लेवल थोड़ा ऊंचा कर सकते हैं।

PunjabKesari Rooftop Gazebo Vastu Tips
यदि आप नैऋत्य कोण के अलावा अन्य दिशा, आग्नेय कोण, वायव्य कोण अथवा ईशान कोण में गजेबो का निर्माण कर रहे हैं, तो इन दिशाओं में गजीबो को कभी भी पेरापेट वाॅल से चिपका कर न बनाये। गजेबो को दोनों तरफ की पेरापेट वाॅल से कम से कम 3-4 फिट की दूरी पर इंडिपेंडेंट स्ट्रक्चर पर ही बनाये। यहां पर गजेबो का फ्लोर लेवल छत के फ्लोर लेवल से केवल 2-3 इंच ही ऊंचा कर सकते हैं।

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

PunjabKesari Rooftop Gazebo Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News