Fridge Vastu Tips : फ्रिज में बार-बार जम रही है बर्फ तो वास्तु के अनुसार तुरंत करें ये 4 काम
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 12:37 PM (IST)
Fridge Vastu Tips : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आजकल हर घर में फ्रिज रसोई का एक बेहद खास बन चुका है। हम खाने-पीने की चीजों को ताजा रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बाहर आपने ध्यान दिया होगा कि फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ लगती है या फ्रिज का निचला हिस्सा बहुत ठंडा होने लगता है। कई लोग इसे एक सामान्य खराबी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर चीज हमारी ऊर्जा को प्रभावित करती है। वास्तु के अनुसार, यदि आपके घर के फ्रिज में भी बार-बार एक्स्ट्रा बर्फ जम रही है, तो वास्तु के अनुसार तुरंत ये 4 काम जरूर करें।

दक्षिण-पूर्व से हटाएं या दिशा सुधारें
फ्रिज एक बिजली का उपकरण है जो गर्मी भी पैदा करता है और अंदर ठंडक रखता है, यानी इसमें अग्नि और जल दोनों तत्व होते हैं। यदि आपने फ्रिज को गलत दिशा में रख दिया है, तो जल तत्व हावी हो जाता है और फ्रीजर में लगातार बर्फ जमने की समस्या आती है। फ्रिज रखने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व मानी जाती है। अगर वहां जगह न हो, तो इसे पश्चिम या उत्तर-पश्चिमदिशा में रखें। इससे ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और तकनीकी दिक्कतें कम होती हैं।
फ्रिज की नियमित सफाई और डीफ्रॉस्ट करें
फ्रीजर में जमी हुई पुरानी या सख्त बर्फ वास्तु में नकारात्मक और रुकी हुई ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। जब फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ जमने लगता है, तो घर के सदस्यों की तरक्की में रुकावटें आने लगती हैं और धन का प्रवाह रुक जाता है। हफ्ते या दस दिन में एक बार फ्रिज को खाली करके डीफ्रॉस्ट जरूर करें। पुरानी बर्फ को पिघलने दें और फ्रिज को नमक वाले गुनगुने पानी से पोंछकर साफ करें। नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।
बासी और खराब सामान तुरंत बाहर निकालें
कई बार हम फ्रीजर या फ्रिज के अंदर हफ्तों पुराना सामान या कटी हुई सब्जियां जमा करके छोड़ देते हैं। अत्यधिक बर्फ जमने के साथ-साथ जब फ्रिज में बासी या खराब खाना सड़ने लगता है, तो इससे घर में 'राहु' का प्रभाव बढ़ता है। इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और रसोई में वास्तु दोष पैदा होता है। फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा सामान ठूंस-ठूंस कर न भरें। हवा के सही बहाव के लिए अंदर थोड़ी जगह खाली रखें। खराब या बासी चीजों को तुरंत फेंक दें।
फ्रिज के ऊपर न रखें भारी सामान या दवाइयां
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव, भारी डिब्बे या दवाइयां रख देते हैं। फ्रिज के ऊपर भारी सामान रखने से उपकरण पर दबावरूपी नकारात्मक ऊर्जा बनती है, जिससे मशीनरी में गड़बड़ी होने लगती है। इसके अलावा, फ्रिज पर दवाइयां रखने से घर में बीमारियों का दौर खत्म नहीं होता। फ्रिज के ऊपरी हिस्से को हमेशा साफ और खाली रखें। अगर कोई सजावटी सामान रखना ही हो, तो कोई छोटा हरा पौधा रख सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
