Vastu shastra calendar of gods and goddesses: वास्तु अनुसार देवी-देवताओं के कैलेंडर घर में लगाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ
punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 02:01 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Hindu God Calendar: वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी-देवताओं के कैलेंडर को घर में रखना आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने, सकारात्मकता बनाए रखने और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करने का एक आसान और प्रभावशाली उपाय माना जाता है। यदि कैलेंडर सही दिशा और स्थान पर लगाया जाए तो यह न केवल धार्मिक भावना को जाग्रत करता है, बल्कि वास्तु दोषों को भी शांत करता है। अगर आप रोज सुबह उस कैलेंडर के सामने दीपक या अगरबत्ती लगाते हैं, तो वह स्थान पूजा-स्थल की ऊर्जा धारण करने लगता है, भले ही वहां बाकायदा मंदिर न हो।

वास्तु अनुसार भगवान के कैलेंडर को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। देवी-देवताओं के चित्र या कैलेंडर घर में शुभ ऊर्जा का संचार करते हैं और अशुभता को दूर रखते हैं। यह घर की नकारात्मकता, भय और मानसिक अशांति को कम करते हैं।
देवी-देवताओं के चित्रों से ईश्वर की कृपा और आध्यात्मिक सुरक्षा कवच का निर्माण होता है। जिससे घर के सदस्यों पर दैवीय कृपा बनी रहती है।
जब हम रोज सुबह देवी-देवताओं के चित्रों को देखते हैं, तो मन की एकाग्रता, श्रद्धा और शांति बनी रहती है। यह दिन की सकारात्मक शुरुआत में सहायक होता है।
Remedy for Vastu defects वास्तु दोषों का निवारण: यदि किसी दिशा में वास्तु दोष हो तो वहां उपयुक्त देवता का कैलेंडर लगाने से दोष कम हो सकता है।

According to Vastu Shastra, the right direction to place calendars of gods and goddesses वास्तु के अनुसार देवी-देवताओं के कैलेंडर लगाने की सही दिशा: घर की उत्तर या पूर्व दीवार पर श्री हरि विष्णु, राम जी, भगवान कृष्ण के कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि और संतुलन बना रहता है।
उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में भगवान शिव, रुद्र का कैलेंडर लगाने से आध्यात्मिक उन्नति और शांति मिलती है।
उत्तर दिशा में गणेश जी और मां लक्ष्मी का कैलेंडर टांगने से धन, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।
दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में देवी दुर्गा अथवा काली का कैलेंडर लगाने से शक्ति बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
पूर्व दिशा में विद्या की देवी सरस्वती का कैलेंडर लगाने से बुद्धि, विद्या और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

Keep these things in mind while making a calendar कैलेंडर लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान:
कैलेंडर कभी भी शौचालय, बाथरूम या उसके पास न लगाएं।
देवी-देवताओं का चित्र दक्षिण की ओर मुख करके न लगाएं यानी भगवान का मुख दक्षिण की ओर न हो।
फटे-पुराने या धुंधले चित्रों वाले कैलेंडर को घर में न रखें, हटा दें।
भगवान का कैलेंडर बेडरूम में सिरहाने की ओर न लगाएं।

