वास्तु के अनुसार, घर में कलह और पैसों की कमी को दूर करने के लिए करें पीली सरसों के ये उपाय

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 10:10 AM (IST)

Yellow mustard vastu upay : अक्सर हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी चल ही रही होती है। कोई पैसों की तंगी से जुझ रहा होता है तो कोई व्यापार या रिश्तो में समस्याओं का सामना कर रहा होता है या फिर कोई सेहत से परेशान रहता है। ऐसे में हर कोई अपने जीवन में चमत्कार की इच्छा रखता है कि काश ये सारी परेशानियों से राहत मिल सकें। लेकिन हर किसी के जीवन में चमत्कार हो ये जरुरी नहीं। कई बार परिस्थितियों से बाहर आने के लिए परिश्रम और उपाय करने पड़ते हैं। इन सभी परेशानियों को वास्तु के नज़रिए से देखें तो इन सभी चीज़ो के पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। जिसे दूर करने के लिए एक वस्तु भी काफी मानी जाती है। कहते हैं कि ज्यादातर परेशानियों के हल हमारे आसपास ही होते हैं बस जरुरत होती है उन्हें पहचान पाने की। ऐसे में एक वस्तु के बारे में बताने वाले हैं जो अक्सर हर किसी के घर में आसानी से मिल जाती है और साथ ही उससे जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में जो वास्तु दोष को दूर में आपकी मदद कर सकते हैं।

Yellow mustard vastu upay

जिस वस्तु की हम बात करने वाले हैं वह है हर किसी की रसोई में आसानी से मिलनी वाली पीली सरसों। जी हां वास्तु के अनुसार, पीली को वास्तु दोष दूर करने में बेहद ही लाभदायक माना जाता है। ऐसे में सबसे पहले उपाय की बात करें तो घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए एक गाय के गोबर का उपला लें और उसमें थोड़ी सी पीली सरसों डाले और जला दें। जब उपले में से धुआं निकलने लगे तो उस धूएं को पूरे घर में अच्छी तरह से हर कोने में फैला दें। माना जाता है कि सरसों और गोबर के उपले का धुआं घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर सकता है और वातावरण को साफ कर सकारात्मकता पैदा करता  है जिससे वास्तु दोष भी दूर होता है।

दूसरे उपाय की बात करें तो अगर घर में किसी को बार बार नज़र लग रही हो तो ऐसे में एक मुट्ठी पीली सरसो लें और उसे नज़र लगे हुए व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतारकर जलती आग में डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी नज़र दूर होती है।

Yellow mustard vastu upay

अगले उपाय के अनुसार, अगर किसी को धन से जुड़ी समस्या का बार बार सामना करना पड़ता है तो ऐसे में पीली सरसों के कुछ दाने और एक कपूर लें। फिर दोनों को एक साथ पीले रंग के कपड़े में बांध लें और गुरुवार के दिन घर के मैन गेट पर लटका दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है।

इसके अलावा अगर पति पत्नी के जीवन में तनाव चल रहा हो तो एक मुट्ठी पीली सरसों की लें और रात को सोने से पहले इसे पति-पत्नी के कमरे के चारों कोनों में हल्का-हल्का छिड़क दें। फिर अगले दिन सुबह उठकर इसे साफ करके घर से बाहर फेंक दें। माना जाता है कि ऐसा करने से इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और रिश्तों में मिठास आती है। एक और अन्य उपाय के अनुसार गुरुवार या शुक्रवार के दिन पीली सरसों के कुछ दाने लेकर उन्हें घी के दीपक में डालकर भगवान के सामने जलाएं। माना जाता है कि इससे भी दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ती है।

Yellow mustard vastu upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News