क्या तनाव बन रहा है आपके भी जीवन का हिस्सा, तो आज ही घर से हटा दें ये चीज़ें

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 05:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

"तनाव" आज कल ये शब्द लगभग हर किसी के जीवन में शामिल है। बल्कि आज के समय में तो ये छोटे-छोटे बच्चों में भी देखा जाता है। जिसकी वजह से लोगों के मन और मस्तिष्क पर इसका खासा असर होता दिखाई दे रहा है। हर कोई इससे खुद को बचाना चाहता है, परंतु उससे पहले ये जानना सबसे जरूरी है कि आखिर इसका असली कारण क्या है?

जी हां, इसका कारण न केवल आपकी निजी जीवन की परेशानियां और दुख होते हैं बल्कि आपके घर का वास्तु भी हो सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पड़ी बहुत से चीज़ें हमें यानि वहां रहने वाले लोगों के जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। लेकिन कौन सी चीज़ें शुभ व अशुभ प्रभाव डालती हैं, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि इस बारे में जानकारी का होना बेहद आवश्यक है, ताकि हर प्रकार के अशुभ प्रभावों से बचा जा सके। तो आइए आपको बताते हैं कि घर में रखने वाले कौन सी वस्तुएं शुभ व कौन सी चीज़ें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

वास्तु शास्त्री का मानना है कि कभी भी घर में टूटी-फूटी चीज़ों को घर में किसी भी कीमत में नहीं रखना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कुछ लोगों को आदत होती है कि वह चीज़े के टूटने के बाद भी उसे घर से बाहर नहीं फेंकते बल्कि उसे संभालकर घर में रख लेते हैं। ऐसा करना वास्तु के नियम के खिलाफ माना जाता है। क्योंकि इसका वहां रहने वालों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari vastu for home entrance, perfect vastu for home, free vastu tips for home, vastu chart for house, vastu for home in hindi, vastu tips for happy home, basic vastu facts, vastu shastra, vastu direction

यहां विस्तारपूर्वक से जानें घर में क्या रखना चाहिए क्या नहीं-

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की उत्तर, पूरब या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में कूड़ा-कचरा इकट्ठा नहीं करना चाहिए इसके अलावा पूर्व या उत्तर दिशा में किसी प्रकार का भारी सामान जैसे की मशीन आदि नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीजें घर में वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के सामने कांटेदार या दूध निकलने वाला पौधा बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए। तो अगर किसी के घर के ऐसे पौधे लगे हों तो उन्हें तुरंत हटा लेना चाहिए, इससे घर के सदस्यों में मतभेद पैदा होता है।
PunjabKesari vastu for home entrance, perfect vastu for home, free vastu tips for home, vastu chart for house, vastu for home in hindi, vastu tips for happy home, basic vastu facts, vastu shastra, vastu direction
कुछ लोग अपने घर के आगे कूड़ेदान रखते हैं, जिसे वास्तु की दृष्टि से बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को कंगाली का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कभी कभी इस दौरान घर के सदस्य भयानक रोगों से भी पीड़ित हो सकते हैं।

इसके अलावा वास्तु के अनुसार घर में जानवरों की खाल की तस्वीर, मुखौटे या हिंसक जानवरों की तस्वीर कभी नहीं लगाएं। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग घरों में ऐतिहासिक इमारतों के चित्र लगाते हैं, जो  नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

PunjabKesari vastu for home entrance, perfect vastu for home, free vastu tips for home, vastu chart for house, vastu for home in hindi, vastu tips for happy home, basic vastu facts, vastu shastra, vastu direction

कहा जाता है इन सब चीजों के चलते जिस किसी के घर में अधिक रूप से वास्तु दोष पैदा हो जाएं, उसे अपने जीवन के हर मोड़ पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंतः घर में नियमित रूप से नमक-पानी का पोछा लगाना चाहिए।

आगे बताते चलें कि वास्तु के अनुसार घर के बैठक में पीछे की तरफ पर्वत का चित्र नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे आत्मविश्वास व इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News