Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीज़ें, अटक जाते हैं होने वाले सभी काम

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 01:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हर एक व्यक्ति के जीवन में वास्तु का बहुत खास महत्व है। सुबह का समय हर किसी के लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि हर कोई यह सोच के उठता है कि उनका दिन शुभ और अच्छा बीते। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से दिन बहुत शुभ रहता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी भी कुछ चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठते ही नहीं देखनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसी चीजों को सुबह उठते ही देखने से जीवन में निराशा का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में किन चीजों को देखना अशुभ माना जाता है। 

आईना 
वास्तु शास्त्र में उठते ही आईना देखना शुभ नहीं माना जाता है। नींद से जागते ही सीधे आईने में चेहरा देखने से मानसिक तनाव और दिनभर की ऊर्जा पर असर पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

झूठे पड़े बर्तन
वास्तु के अनुसार, रात को ही झूठे बर्तन साफ करके सोना चाहिए। अगर कई बार रात के झूठे बर्तन रह जाएं तो सुबह उठते ही उन्हें देखा अच्छथा नहीं माना जाता है। काजा जाता है कि इन्हें सुबह उठते ही देखने से सेहत पर बुरा और भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

बंद घड़ी देखना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी  नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि अगर सुबह उठते ही आप बंद घड़ी देखते हैं तो यह दिनभर की ऊर्जा को नकारात्मक बना सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

परछाई
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी परछाई देखना शुभ नहीं माना जाता है। सुबह उठते ही परछाई देखने से शरीर में नकारात्मकता आ सकती है और मन अशांत रहता है।  

PunjabKesari Vastu Tips

कचरा या गंदगी 
सुबह उठते ही कचरा या गंदगी नहीं देखनी चाहिए। यह मानसिक रूप से अशुद्धता का प्रतीक होता है और ऐसा माना जाता है कि इससे दिनभर की योजनाएं बिगड़ सकती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News