Pradosh Vrat: जीवन में सुख-समृद्धि और व्यापार में लाभ के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 03:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ और खास माना जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत फलदायक उपवास है, जिसे हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में विशेष रूप से शाम के समय देवों के देव महादेव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने से समस्त कष्टों के नाश होता है और व्यापार में उन्नति होती है। प्रदोष व्रत के अवसर पर विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है। तो आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन कौन सी चीजें शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
दही
शिवलिंग का दही से अभिषेक करने से कार्यों में स्थायित्व आता है। यह व्यापारिक निर्णयों को संतुलन और स्थिरता प्रदान करता है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।
बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मासिक शिवरात्रि के दिन बेलपत्र अर्पित करने से व्यापार में शुभ अवसरों की प्राप्ति और मन की हर मुराद पूरी होती है।
कच्चा दूध
शिवलिंग पर कच्चा गाय का दूध चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे व्यापार में आ रही अड़चनों का समाधान होता है और आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है।
गुड़ और गन्ने का रस
मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गुड़ और गन्ने का रस अर्पित करने से रुके हुए धन की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शहद
शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है, जो व्यापार में ग्राहक और साझेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सहायक होता है।
सफेद चंदन
सफेद चंदन से शिवलिंग का लेपन शांति, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। साथ ही व्यावसायिक तनाव कम होता है।