Vastu Gift Rules: वास्तु शास्त्र के अनुसार इन 9 चीजों को गिफ्ट करने से रूठता है भाग्य

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 01:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Gift Rules: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपहार अशुभ माने जाते हैं। जानिए कौन सी 9 चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए, वरना भाग्य हो सकता है नाराज़। वास्तु शास्त्र और उपहार का आपस में गहरा संबंध हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार हर उपहार शुभ नहीं होता। कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं जो देखने में सुंदर तो लगती हैं, लेकिन वास्तु दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं। ऐसी वस्तुएं आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक संकट और रिश्तों में दूरी ला सकती हैं। इसलिए शुभता बनाए रखने के लिए इन 9 चीजों को कभी गिफ्ट में न दें।

PunjabKesari Vastu Gift Rules
वास्तु टिप्स
अगर किसी कारणवश ये वस्तुएं गिफ्ट करनी ही हों तो प्रतीकात्मक रूप से रुपए 1 देकर उनका दोष कम किया जा सकता है।

   PunjabKesari Vastu Gift Rules

इन 9 चीजों को कभी न करें गिफ्ट, नहीं तो रूठ जाएगा भाग्य
चमड़े या हड्डी से बनी वस्तुएं

वास्तु के अनुसार, जानवर की चमड़ी या हड्डी से बने सामान अशुद्ध माने जाते हैं। इन्हें गिफ्ट करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और भाग्य कमजोर होता है।
PunjabKesari Vastu Gift Rules
देवी-देवताओं की मूर्तियां या शिवलिंग
ईश्वर की मूर्तियां, शिवलिंग या पवित्र प्रतीक गिफ्ट करना शुभ नहीं होता। अगर सामने वाला व्यक्ति उनकी उचित देखभाल न करे तो उसका दोष दान करने वाले को लगता है।

PunjabKesari Vastu Gift Rules

कांटेदार या मनी प्लांट पौधा
कांटेदार पौधे विवाद का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं मनी प्लांट गिफ्ट करना अपनी समृद्धि दूसरों को सौंपने के समान माना गया है।

PunjabKesari Vastu Gift Rules
धारदार वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची
वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें रिश्तों में कटाव और मनमुटाव का कारण बनती हैं। इसलिए इन्हें गिफ्ट में देने से बचना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Gift Rules
काले रंग की वस्तुएं
काला रंग राहु का प्रतीक है और यह नकारात्मकता को आकर्षित करता है। काले कपड़े, जूते या छाता गिफ्ट करना अशुभ होता है।

गणेश-लक्ष्मी छवि वाले सिक्के या वस्तुएं
ऐसे गिफ्ट से घर की लक्ष्मी और शुभ लाभ ऊर्जा दूसरे को चली जाती है। यह आर्थिक हानि का कारण बन सकता है।

PunjabKesari Vastu Gift Rules
परफ्यूम या सुगंधित वस्तुएं
मान्यता है कि परफ्यूम गिफ्ट करने से व्यक्ति के बीच दूरी और गलतफहमियां बढ़ती हैं।

घड़ी
घड़ी गिफ्ट करने का अर्थ है अपना शुभ समय किसी और को दे देना। वास्तु में इसे अशुभ माना गया है।

जल तत्व से जुड़ी चीजें
एक्वेरियम, झरना, पानी के जग या महाभारत जैसे चित्र नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और आर्थिक रुकावटें बढ़ाते हैं।

PunjabKesari Vastu Gift Rules


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News