Ujjain Shahi Masjid News: उज्जैन में शाही मस्जिद में तोड़-फोड़ पर बवाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 08:19 AM (IST)

उज्जैन (एजैंसी): शहर में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत एक मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने के दौरान विवाद हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले कुछ लोग भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को लेकर सभी पक्षों की सहमति से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शाही मस्जिद के करीब नौ फुट लंबे और चार फुट चौड़े हिस्से को हटाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस पर रविवार देर रात मंदिर-मस्जिद समिति और प्रशासन के बीच सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया और पथराव किया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News