Kedarnath news: केदारनाथ मार्ग पर फंसे 6,500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 11:18 AM (IST)
रुद्रप्रयाग (एजैंसी): चीड़वासा हैलीपैड के समीप भूस्खलन व केदारनाथ पैदल मार्ग के बाधित होने से फंसे 6,500 से अधिक तीर्थयात्रियों को सोमवार को बचाव एवं राहत दलों की देखरेख में सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एस.डी.आर.एफ.) से मिली जानकारी के अनुसार, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से उसके आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन के समन्वय से यात्रियों को सुरक्षित रूप से रास्ता पार कराया।
