जापान के मंदिर से चोरी हुई बौद्ध प्रतिमा दक्षिण कोरिया ने वापस की
punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
टोक्यो (प.स.): जापान के एक मंदिर से करीब 13 साल पहले चुराई गई 14वीं सदी की कोरियाई बौद्ध प्रतिमा सोमवार को वापस कर दी गई। प्रतिमा के स्वामित्व को लेकर जापान और दक्षिण कोरिया के बीच वर्षों से कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच संवेदनशील संबंध और तनावपूर्ण हो गए थे।
जब प्रतिमा को लेकर एक ट्रक जापान के पश्चिमी द्वीप तुशिमा के कन्नोनजी मंदिर में पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े मंदिर के कई सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने स्वागत करते हुए तालियां बजाईं। संभावना है कि मंदिर में एक अनुष्ठान के बाद मूर्ति को स्थानीय संग्रहालय में रखा जाएगा। बोधिसत्व की कांस्य की प्रतिमा को बैठी हुई मुद्रा में दर्शाया गया है और इसकी ऊंचाई लगभग 50 सैंटीमीटर है। इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया है और यह 2012 में कन्नोनजी से चुराई गई दो प्रतिमाओं में से एक थी।