आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 31 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ये लोग चतुर एवं स्वभाव से काफी तेज होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक कभी किसी के दबाव में आकर कोई कार्य नहीं करते। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। हमेशा अपने काम को अपने हिसाब से करने की इच्छा रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक रूढ़िवादी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते, और लगातार उन्हें नकारते रहते हैं। तथा उनमें परिवर्तन लाने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण लोग इन्हें गैर परंपरावादी तथा क्रांतिकारी कह देते हैं। यदि मूलांक 4 वाले जातकों को जन्म तिथि में अन्य शुभ अंकों का साथ प्राप्त हो तो ये लोग रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक पढ़ाई के क्षेत्र में अपनी तर्कशक्ति का अधिक उपयोग करते हैं तथा हर कार्य को शॉर्टकट तरीके से करने की कोशिश करते हैं। यह लोग मुख्यतः मेहनत और श्रम से बचना चाहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक आधुनिक तकनीक की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इन्हें हर कार्य को कम समय में करना पसंद होता है और हमेशा अधिक लाभ की इच्छा रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक एक परिवर्तनशील सोच का अनुसरण करते हैं। ये लोग आधुनिक युग के अनुसार आधुनिक सोच को अपनाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यात्राएं लगी रहेंगी। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अक्टूबर के महीने में कारोबार संबंधी भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। मेहनत के परिणाम कम प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। नवम्बर के महीने में क्रोध को त्यागना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा स्वयं के बने बनाए काम बिगाड़ लेंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में कोई बड़ा निवेश करने से अभी बचें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कार्य विलम्ब से पूरे होंगे। मन में गंभीरता और निराशा जगह बना सकती है। फरवरी के महीने में पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने सारे कार्य पूरे करें। मार्च के महीने में पैसे उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अप्रैल के महीने में अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। मई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए काफी परिवर्तनशील रहेगा। जून के महीने में किसी विदेशी मित्र से संपर्क हो सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। 
परनिंदा से परहेज करें। 
संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। 
कानों में सोना धारण करें। 
पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। 
चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। 
सरस्वती मां की आराधना करें। 
किसी धर्म स्थान में सेवा करें। 
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। 
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News