आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 16 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिककर नहीं रह पाते। इनका मन भी बहुत अशांत रहता है। हालांकि बाहर से देखकर आप इनकी बेचैनी के बारे में पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने मन के राज दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर अपने विचारों के मध्य घिरे रहते हैं। अक्सर इन्हें क्या करें और क्या ना करें कि स्थिति के बीच में जूझते देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक मन और मस्तिष्क के मध्य संतुलन बिठा पाने की  कशमकश में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत बार असंतोष की स्थिति में देखे गए हैं। जीवन में बहुत कुछ होने के बाद भी ये लोग एक अनजान वस्तु की तलाश में लगे रहते हैं। 

बहुत बार इन्हें स्वयं भी नहीं पता होता कि ये लोग अपने जीवन से क्या चाहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को रिसर्च और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को बातों की तह तक जाना पसंद होता है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यभार बढ़ सकता है। हालांकि व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में किसी बात को साझा ना करने के कारण अनबन हो सकती है। 

अगस्त के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता आ सकती है। यात्राएं करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में कार्य देरी से पूरे होंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अक्टूबर के महीने में व्यर्थ के क्रोध को त्याग दें अन्यथा स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे। आपको अपने उत्साह और ऊर्जा को संकल्प शक्ति में बदलकर अपने अधूरे कार्य को पूरा करना होगा। नवंबर के महीने में सरकारी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। दिसंबर के महीने में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में व्यर्थ की लड़ाई झगड़े में फंस सकते हैं। फरवरी के महीने में कारोबार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। निवेश अधिक बने रहेंगे। अप्रैल के महीने का समय अच्छा है। समय का सदुपयोग करें। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते की सेवा करें। काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। 

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। 

जौं को जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। 

दांत को फिटकरी से साफ करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News