आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 12:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानी और सूझबूझ वाले होते हैं। ये लोग अनुभवी होते हैं। अक्सर लोग मूलांक 3 वाले जातकों से सलाह-मशवरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन में प्रायः हर निर्णय सोच-समझ कर और परिस्थितियों को जांच-परख कर लेते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। और लगातार अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग परंपरावादी और रीति-रिवाजों को मानने वाले होते हैं। ये लोग घर की पुरानी रीति-रिवाजों का आदर करते हैं तथा उन्हें दिल से निभाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक समय के पाबंद और नियमों का पालन करने वाले होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छे परिणाम वाला रहेगा। इस साल खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय दर्शनशास्त्र के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा। अगस्त के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं लेकिन कार्य भार की अधिकता भी बनी रहेगी। सितंबर के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अक्टूबर के महीने का समय नए काम की शुरुआत के अवसर लेकर आएगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावना भी बनती है। नवंबर के महीने में आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में पिता की सहायता से काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। फरवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। मार्च के महीने का समय भी पढ़ाई के नजरिए से अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने में विदेशी काम से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं, सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें। अनैतिक कार्य करने से बचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। काले-नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News