आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में एक सफल प्रशासक के सभी गुणों का तालमेल देखने को मिलता है। एक अच्छे नेता बनते हैं। इन्हें अपने जीवन काल में हर पद पर नेतृत्व करने का कार्यभार स्वतः ही प्राप्त हो जाता है, चाहे वो स्कूल हो, कॉलेज हो, कार्य क्षेत्र हो या अन्य कोई स्थान। इनके घर-परिवार में भी मुख्यतः इन लोगो से पूछ कर व सलाह-मशवरा करके काम किया जाता है। मूलांक 1 वाले जातकों में दूसरों के अंदर उत्साह और साहस भरने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग दूसरे व्यक्ति से काम करवाना जानते हैं। मूलांक 1 वालों को राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हुए देखा गया है। ये लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। इनके मुख पर सूर्य के समान तेज देखने को मिलता है। इनका औरा और आभा काफी प्रभावशाली होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए काम को करने से कतराते नहीं है। मुख्यतः कार्य की पहल इनके द्वारा ही की जाती है।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल फैशन, डिजाइन, कला इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस वर्ष विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में कोई भी काम प्रलोभन में आकर करने से बचें अन्यथा मानहानि और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में बहुत से परिवर्तन संभव है। कोई भी फैसला बुद्धि और विवेक के साथ लें। सितंबर के महीने का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द व्यतीत होगा। दिखावे में आकर पैसा खर्च करने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नवंबर के महीने का समय भी मिला-जुला रहेगा। इस समय में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और कार्य की गति धीमी बनी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए पहले से अच्छा रहेगा। बल और ऊर्जा में वृद्धि महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। 

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में कुछ मनमुटाव उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में दोस्तों की सहायता से काम पूरे होंगे। अप्रैल के महीने का समय नए काम की शुरुआत के अवसर लेकर आएगा। मई के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला सफेद कंबल भगवान गणेश जी के चरणों में दान करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को अच्छा बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News