आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:52 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 मार्च में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक उत्तेजित एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। जिसके कारण इनका लड़ाई-झगड़ा अक्सर दूसरे लोगों के साथ होता रहता है परन्तु इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं रहता। ये लोग लड़ाई को भूल कर सामने वाले व्यक्ति को मित्र बना लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और वीर होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की मित्रता गहरी होती है। ये लोग अपने मित्र की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अक्सर बहादुरी और शौर्य के कार्यों से जुड़े होते हैं जैसे सेना, पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाज सेवा के कार्य से जुड़ा हुआ देखा गया है। इन लोगों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की नई-नई विषयों में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। हर चीज को हृदय की तराजू में तोलने की कोशिश करेंगे। मार्च के महीने के शेष दिन थोड़े परिवर्तनशील रहेंगे। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। अप्रैल के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने का समय भी थोड़ा मंदा रहेगा। यात्राओं के कारण थकान महसूस करेंगे। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। जून के महीने में कार्य भार की अधिकता बनी रहेगी। जुलाई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी उचित मार्गदर्शन के अंतर्गत अपने सभी कामों को समय से पूरा करें अन्यथा आने वाले समय का लाभ उठाने से वंचित हो सकते हैं। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत से लाभ मिलने के योग बनते हैं। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सितंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई ऐसा फैसला न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में विदेशी काम की तरफ आपका मन आकर्षित हो सकता है। कोई अनैतिक काम करने से बचें। दिसंबर के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों को कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी के कारण थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, अतः बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं परंतु अहंकार के चलते नकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में प्रलोभन में आकर कोई काम न करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें। योग और व्यायाम करते रहें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com