आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना का स्तर बहुत गहरा होता है। ये लोग हर बात की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वालों को एक अच्छे दार्शनिक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक स्वभाव से आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में भी आस्था रखते हैं। परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों को नकारते हैं। इन लोगों का गुप्त विद्या और ज्योतिष की तरफ काफी रुझान होता है। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना पसंद होता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।  इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है और भटकना पड़ता है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किए गए संघर्ष में इन लोगों को जीवन के काफी मूल्यवान अनुभव प्राप्त होते हैं। इन लोगों का मन अशांत रहता है। कभी न सुलझने वाली एक दुविधा इनके मन को घेरे रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे परंतु एक सही मार्गदर्शन के साथ समय नियोजन करके कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। मई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ परिवर्तन भी आपके सामने आ सकते हैं। जून के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। भौतिक सुख-साधन भी बढ़ेंगे। जुलाई के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। सितंबर के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सरकारी काम भी पूरे होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में मन कुछ चिंताएं लेकर विचलित रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च हो सकता है। दिसंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। किसी धर्म स्थान पर जाने का योग बनता है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अनैतिक कार्य करने से बचें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News