आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 07:37 AM (IST)
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। इनकी इन आदतों के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि कर देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छा जीवनसाथी बनते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। मार्च के महीने का समय हालांकि थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस समय में अपने क्रोध पर काबू रखें और संयम के साथ काम लें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं, समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। मई के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जून के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। कामकाज को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। जुलाई के महीने में विदेशी तकनीक को अपने काम में अपनाने की कोशिश करेंगे। अकस्मात कुछ परिस्थितियां संभव हैं, सोच-समझ कर निर्णय लें। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में कार्य क्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। अक्टूबर के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। नवंबर के महीने का समय थोड़ा आलस्य भरा रहेगा। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में किसी शुभ कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। फरवरी के महीने में अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। दांत को फिटकरी से साफ करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com