आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें जिस चीज में रूचि होती है, उसकी दक्षता हासिल करने में इन्हें बहुत कम समय लगता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुभव अधिक देखने को मिलता है। प्रायः ये लोग अपनी उम्र से अधिक अनुभवी होते हैं और इन्हें एक अच्छे सलाहकार और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, काउंसलर इत्यादि के रूप में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में अद्भुत कौशल होता है। इन लोगों का स्वभाव धार्मिक और सात्विक होता है। ये लोग अध्यात्म में काफी रुचि रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने परिवार व समाज की मान्यताओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में बड़ों के प्रति आदर भाव होता है। ये लोग अपने पूरे परिवार को सहज कर चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः अपने परिवार की ढाल होते हैं। हालांकि इनके सख्त रवैया के कारण इनके दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी देखने को मिलती है। परंतु अपनी समझदारी के कारण यहां पर भी परिस्थितियों को संभाल लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। नकदी धन इनके हाथ में बना रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। इस साल अपने काम और व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। कुछ काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश भी करेंगे। मार्च के महीने में स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध के कारण परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध करने से बचें। मई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। जून के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। मॉडर्न टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे आविष्कारों को आकार दे पाएंगे। सितंबर के महीने का समय सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। नवंबर के महीने में आध्यात्मिक स्तर पर सक्रिय रहेंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दिसंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए भी आकर्षित हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। केसर का तिलक लगाएं। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News