आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है। जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन लोगों में कला और रचना के प्रति प्रेम होता है। मूलांक 5 वाले जातक प्रसन्न रहना चाहते हैं। इन लोगों को लड़ाई-झगड़ा और विवाद बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 5 वाले छात्रों में अद्भुत वाक कला होती है। जिसके चलते ये अपनी बात को इस प्रकार से दूसरे वालों के सामने रखते हैं के सामने वाला इनकी बातें सुनता है और मानता भी है। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की तार्किक शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग परिस्थितियों के दोनों पहलुओं को अच्छे से परखना जानते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने जीवन की समस्याओं पर कभी ज्यादा गंभीर नहीं होते। ये लोग एक ही बात पर ज्यादा देर तक खुश या ज्यादा देर तक दुखी नहीं रह सकते। इन लोगों के मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं।  मूलांक 5 वालों का वैवाहिक जीवन भी खुशी में बीतता है। ये लोग स्वयं को हर परिस्थिति में ढालने में सक्षम होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों की बातों को सुनना और समझना पसंद करते हैं। जिसके कारण जीवन साथी के साथ एक संतुलित रिश्ता बना रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल आपको बहुत से चौका देने वाले अवसरों का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष सेहत का ख्याल रखें। इस साल आपको विदेश यात्राओं के मौके भी मिल सकते हैं। नवंबर के महीने में आपका मन पढ़ाई लिखाई की जगह अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने में अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। इस समय में की गई यात्रा सफल रहेगी। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जनवरी के महीने में कारोबार के नजरिए से भी समय सकारात्मक है। मार्च के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मां के साथ किसी बात पर मतभेद और अनबन भी हो सकती है। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मई के महीने में परिणाम आपकी सूझबूझ और निर्णय लेने की तार्किक शक्ति पर निर्भर करते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें, अन्यथा परिणाम विपरीत ही होंगे। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में विदेशी कारोबार से लाभ होगा। अक्टूबर के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दांतों को फिटकरी से साफ करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। अपशब्द का इस्तेमाल न करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News