आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 8 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले लोग काफी चुपचाप रहते हैं। इन्हें भीड़-भाड़ पसंद नहीं आती। इन्हें मुख्यतः अकेलापन अच्छा लगता है। अपने मन की बातें जल्दी से किसी से साझा नहीं करते। इनके बारे में जान पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपना निजी जीवन किसी से साझा नहीं करते। इसी कारण इनके मित्र बहुत कम होते हैं। इन्हें दिखावा, शोर-शराबा या पब्लिसिटी बिल्कुल पसंद नहीं होती। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही ईमानदार व संघर्षशील होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति थोड़ी देर से ही सही परंतु होती जरूर है। इन लोगों का स्वभाव काफी धीरे-धीरे काम करने का होता है, सामने वाले को देख कर ऐसा लगता है जैसे कि इनका मन काम में नहीं लग रहा। आलस मूलांक 8 वाले जातकों की सबसे बड़ी कमजोरी होता है। जिसके कारण ये लोग अपना मूल्यवान समय गंवा देते हैं। इनका यह रवैया बहुत बार घर पर या कार्यक्षेत्र पर बड़ों के गुस्से का कारण बनता है। मूलांक 8 वाले अपने जीवन में लिए गए फैसले पर अटल रहते हैं। इन लोगों में दृढ़ संकल्प शक्ति देखने को मिलती है। इन सब गुणों के बावजूद मूलांक 8 वाले लोगों को मुख्यतः अपने परिवार में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों को खाने का बहुत शौक होता है और मुख्यतः  खाने में इन्हें ठंडी चीजें पसंद होती हैं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। इस वर्ष कुछ अकस्मात घटनाएं जिनकी योजना आपने नहीं की है घटित होनी संभव है। धैर्य और संयम से काम लें और परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करें। इस वर्ष कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी, हालांकि सफलता अवश्य मिलेगी। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। सितंबर के महीने में बच्चे किसी आधुनिक तकनीक और विदेशी शिक्षा को प्राप्त करने के लिए योजना बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। खर्चे अधिक होने के कारण आप अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। नवम्बर के महीने का समय आप मौज- मस्ती में बिताएंगे। दोस्तों के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। अपने रिश्तो में किसी प्रकार के वहम को स्थान न दें। दिसंबर के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। नकदी धन खर्च होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। फरवरी के महीने में आप स्वयं के रख-रखाव पर अधिक ध्यान देंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मार्च के महीने में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। अप्रैल के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम आने वाले समय पर स्थगित कर दिए जाएंगे। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, बेकार के लड़ाई-झगड़ों से और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। जून के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जुलाई के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। खोटे सिक्के घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सरस्वती मां की आराधना करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News