आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 09:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों में अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता होती है। ये लोग एक अच्छे नेता और प्रबंधक साबित होते हैं। इन लोगों की आवाज और बोलने का तरीका काफी रौबदार होता है। जिसके कारण लोग इन्हें सुनना और मानना पसंद करते हैं। इन लोगों में नेतृत्व, प्रशासन, राजनीति, संगठन, धैर्य, शूरवीरता आदि गुण पाए जाते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये जहां भी जाते हैं अपनी छाप छोड़ देते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान- सम्मान और यश प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में सत्ता और शक्ति दोनों प्राप्त होती हैं। ये लोग अपने फैसलों पर अटल रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपनी बातों से मुकरते नहीं हैं। ये लोग स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं। इन्हें दूसरों के आदेश सुनने की आदत नहीं होती। अतः चाहे स्वयं का व्यवसाय हो या नौकरी मूलांक 1 वालों को मुख्यतः उच्च पद पर कार्य करते हुए देखा गया है। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के स्वामी होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष पिता के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना बनती है। आपको अपने कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। समय सूझबूझ और संयम के साथ बिताने का है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। जुलाई के महीने में कारोबार में निवेश सोच-समझ कर करें। अगस्त के महीने का समय कामकाज के नजरिए से ठीक रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। सितंबर के महीने में दिखावे और बेकार के प्रलोभन से बचें, अन्यथा व्यर्थ के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में कोई काम जल्दबाजी से करने के चक्कर में शॉर्टकट अपनाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर असमंजस में रहेंगे। अकस्मात यात्राओं के योग बनेंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों पर निवेश होगा। फरवरी के महीने में युवा वर्ग को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में माता के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। नकदी धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। अप्रैल के महीने में काम आपकी सोच से अधिक बना रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान हो सकती है। मई के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काले और नीले रंग के परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सूर्य को जल दें। गुड़ का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News