आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 09:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। बहुत बार इन लोगों को जीवन के अहम फैसले भावनाओं के आधार पर लेते हुए देखा गया है। जो कि बहुत बार बाद में नुकसानदेह साबित होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु  स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातकों को रचना के क्षेत्र में भी काफी रूचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों की कल्पना का स्तर भी काफी गहरा होता है। इन लोगों को अद्भुत कल्पनाओं को सुंदर रचना के रूप में आकार देते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। छोटी बहन के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। समय धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। जून के महीने में ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको एक नई चेतना शक्ति  का अनुभव होगा। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा है परंतु कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। जुलाई के महीने में किसी को पैसा उधार न दें। अपनी वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में किसी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच परख कर लें। अक्टूबर के महीने में व्यापार संबंधी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नवम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक तौर पर असंतुलित महसूस करेंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई तकनीक अपनाने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मार्च के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। मेहनत के अनुसार परिणाम कम ही प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। जल का अपव्यय न करें। चांदी के आभूषण धारण करें। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें। हरे रंग से परहेज करें। चौड़े पत्ते वाले पौधे घर में न लगाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शहद और गुड़ का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News