आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। ये लोग थोड़ा अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इसी कारण इनके मित्रों की संख्या भी कम होती है। मूलांक 8 वाले जातक अक्सर हर काम को धीरे धीरे करना पसंद करते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक थोड़े कमजोर हों तो इन लोगों में आलस्य भी देखने को मिलता है। बहुत बार यह देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक वाहन भी औसतन धीमी गति पर चलाते हैं। अक्सर जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में किए गए काम इनके लिए नुकसानदेह साबित होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक इन सब के विपरीत बहुत ही मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये लोग अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं और अंत में सफलता हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक जल्दी से किसी रूकावट के सामने घुटने नहीं टेकते और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। मूलांक 8 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को लोहा, पेट्रोल, कोयला, इस्पात इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा और सफल कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का दांपत्य जीवन अक्सर सामान्य रहता है। ये लोग जीवन साथी के साथ अपने प्रेम को व्यक्त करने में थोड़ी चूक कर जाते हैं और यही बात इनके संबंधों को परेशान करती रहती है। जबकि मूलांक 8 वाले जातक अपने साथी का हर परिस्थिति में साथ निभाने को तैयार रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी भी प्रकार के वहम को स्थान न दें। कही सुनी बातों में आकर अपने निर्णय को प्रभावित न होने दें। नवंबर के महीने के शेष बचे दिन परिवार के साथ अच्छे बीतेंगे। दिसंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह का अनुसरण करें, आपको लाभ मिलेगा।  जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। मार्च के महीने में परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं। मन में चल रही परेशानी का हल निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। अप्रैल के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में मानसिक तनाव में कुछ राहत मिलेगी। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
जून के महीने में युवा जातकों के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए निजी चीजों को नजरअंदाज करना पड़ेगा। अगस्त के महीने में समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। आप अपनी मेहनत से चीजों को बेहतर से बेहतरीन करने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अक्टूबर के महीने में खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके कारण घर के बड़ों से बहस हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए सुंदर कांड का पाठ करें, सरसों के तेल का दीपक जलायें, लोहा दान करें, रात्रि में दूध का सेवन न करें, किसी जरूरतमंद की मदद करें, शनिवार के दिन शनि भगवान से अपनी गलतियों की माफ़ी मांगे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News