आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 09:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक जोश, उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण होते हैं। यह स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और इनको किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता इसलिए मूलांक 1 वाले जातक अक्सर व्यापार किया करते हैं। वैसे मूलांक 1 वाले जातक सरकारी कार्यालय में उच्च पद पर भी कार्यरत होते हैं। आप अपने कार्य में पूर्णता निपुण होते हैं। ऊर्जा से भरे रहते हैं, आपको शीघ्र थकान का अनुभव भी नहीं होता है। स्वभाव से आप क्रोधी, जिद्दी और स्वाभिमानी होते हैं। किसी की सहायता लेना आपको पसंद नहीं होता।
इस वर्ष सितम्बर के महीने में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है। अक्टूबर महीना आपके व्यवसाय और कारोबार के लिए उत्तम रहेगा। नवम्बर महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। दिसम्बर के महीने में विवाह सम्बन्धी आ रही अड़चने दूर होंगी। जनवरी महीने में अपने सभी कार्य जोश और उत्साह से करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। फरवरी महीने में माता से सलाह लेकर किये गए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। मार्च का महीना विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। वे अपनी मेहनत से परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल महीने में मन किसी बात को लेकर बेचैन हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मई महीने में भाग्य आपका साथ देगा। रुके कार्यों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। जून महीने में अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम सम्बन्ध दस्तक दे सकता है। जुलाई महीने में संतान की शिक्षा को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। सरकारी रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। अगस्त महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता होगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सूर्य देव को ताम्बे के लोटे में जल अर्पित करें।
खोटे सिक्के घर में न रखें।
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।
काले और नीले रंग के वस्त्र धारण न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com