आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं।  मूलांक 1 वाले जातक बहुत मेहनती और  महत्वाकांक्षी होते हैं। इनकी आभा काफी प्रभावशाली होती है। आप में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ईमानदारी से काम करना और काम को पूर्ण करने के लिए अपना पूरा योगदान देना इनकी खासियत होती है। जिस कारण हर क्षेत्र में अक्सर ये सफलता प्राप्त करते हैं पर यह सफलता कभी-कभी आप में अभिमान भी पैदा कर देती है। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं, किसी के अधीन काम करना आपको पसंद नहीं होता। आर्थिक स्थिति उत्तम रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहता है। पिता का सहयोग हमेशा प्राप्त होता है। दूसरों के अन्दर उत्साह और साहस भरने की अच्छी क्षमता होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आने वाले वर्ष मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। अगस्त के महीने में पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, विशेष कर सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। सितम्बर महीने में नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अक्टूबर के महीने में भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। मित्रों के सहयोग के लिए आप तत्पर रहेंगे। नवम्बर महीना भावनाओं से भरा रहेगा परन्तु आपको सलाह दी जाती है की भावनाओं में आकर कोई भी ऐसा निर्णय न लें, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। दिसम्बर का महिना विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनको व्यर्थ के कामों से दूर रहना चाहिए और पढ़ाई में पूरा ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। जनवरी महीने में पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिस से उनके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी में नया व्यापार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मार्च महीने में कार्यस्थल पर कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी। अप्रैल महीने में ससुराल पक्ष का सहयोग मिलने से कुछ अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। जून महीने में रचनात्मक कार्यों में किये गए प्रयास फलीभूत होंगे। खर्चों की अधिकता परेशानी का सबब बन सकती है। जुलाई के महीने में वैवाहिक व्यक्तियों को संतान प्राप्ति का सुखद समाचार मिल सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग के वस्त्रों का परहेज करें।

ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

ताम्बे के लोटे में जल भर कर सूर्य देव को अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News