आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 10:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। सभी इन से दोस्ती करना और बातें करना पसंद करते हैं। ये लोग खुश मिजाज और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। मूलांक 6 वाले जातक एक बात पर काफी देर तक नाराज नहीं रह सकते। ये लोग बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां की शान बन जाते हैं। इन लोगों में जिंदादिली और हर पल को भरपूर तरीके से जीने का जोश देखने को मिलता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों का ध्यान स्वयं के रख-रखाव की तरफ भी बहुत ज्यादा होता है। ये लोग हमेशा अच्छे कपड़े पहन कर सुंदर और बन-ठन कर रहना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग उनसे बात करते हुए कुछ हिचकिचाते नहीं हैं और बहुत जल्दी दोस्ती का रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन डिजाइन, कॉस्मेटिक ब्यूटी इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। ये लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। जून के महीने के शेष दिनों में व्यापार संबंधी कोई अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जुलाई के महीने में व्यर्थ के दिखावे में अधिक खर्च होने की संभावना है। अगस्त के महीने में पिता के साथ चले आ रहे मतभेद में सुलाह हो सकती है। संतान पक्ष के साथ व्यापार में विनम्रता रखें। सितंबर के महीने में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपके स्वभाव में आलस्य की वृद्धि हो सकती है। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नवंबर के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा परन्तु कोई बड़ा निवेश करने से बचें। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करें ताकि आने वाले समय में एक नई शुरुआत की जा सके। फरवरी के महीने का समय आपके लिए मन की शांति और एकाग्रता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों के साथ मतभेद को नजरअंदाज करें। मार्च के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय कारोबार में तरक्की के लिए शुभ है। मई के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा का समय पर भुगतान करें।

काला-सफेद कमल मंदिर में दान दें।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

काला-सफेद कंबल मंदिर में दान दें।

गाय का घी मंदिर में दान दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News