आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत परिवर्तनशील होते हैं। ये लोग अपनी किसी भी वस्तु में परिवर्तन लाते हुए देर नहीं करते। इन लोगों के विचारों में भी बहुत हलचल पाई जाती है। ये लोग अपनी रुचि और पसंद को भी लगातार परिवर्तित करते रहते हैं। यहां तक कि अपने कार्यक्षेत्र को भी परिवर्तित करने में समय नहीं लगाते। मूलांक 5 वालों को घूम-फिरकर काम करने वाले कार्यों में अधिक सफल देखा जाता है जैसे मार्केटिंग, सेल्स मैन इत्यादि। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना पसंद होता है। ये लोग हमेशा नए-नए स्थान पर घूमने के शौकीन होते हैं। इन्हें नई-नई चीजों के ऊपर काम करना, उनके बारे में सीखना पसंद होता है। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। ये लोग हमेशा अपने मन की बातें अपने जीवनसाथी या मित्रों के साथ साझा करना पसंद करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता होती है। इन लोगों के मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही चंचल होते हैं। किसी एक स्थान पर अथवा एक वस्तु पर टिक कर नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे। संचार माध्यम अथवा प्रमोशन से व्यापार में लाभ होगा। वाणी में कटु शब्दों अथवा अपशब्दों का प्रयोग न करें। अप्रैल के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आपके द्वारा लिए गए निर्णय ही आपके भविष्य का निर्माण करेंगे। बल एवं बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करें। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगस्त के महीने में किसी की बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में उतावलेपन या उत्साह में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कोई महिला मित्र विशेष मददगार साबित होगी। नवंबर के महीने का समय यात्रा में व्यतीत होगा। अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। मां बेटी के संबंध मधुर होंगे। दिसंबर के महीने का समय कार्यभार के कारण व्यस्त रहेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में आपके स्वभाव में आलस बढ़ सकता है। काम धीमी गति से संपन्न होंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

खराब घड़ी घर में न रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काले व नीले रंग का परहेज़ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News