आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें जिस चीज में रूचि होती है, उसकी दक्षता हासिल करने में इन्हें बहुत कम समय लगता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुभव अधिक देखने को मिलता है। प्रायः ये लोग अपनी उम्र से अधिक अनुभवी होते हैं और इन्हें एक अच्छे सलाहकार और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, काउंसलर इत्यादि के रूप में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का कार्य क्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में अद्भुत कौशल होता है। इन लोगों का स्वभाव धार्मिक और सात्विक होता है। ये लोग अध्यात्म में काफी रूचि रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने परिवार व समाज की मान्यताओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में बड़ों के प्रति आदर भाव होता है। ये लोग अपने पूरे परिवार को सहेज कर चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः अपने परिवार की ढाल होते हैं। हालांकि इनके सख्त रवैया के कारण इनके दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी देखने को मिलती है। परंतु अपनी समझदारी के कारण यहां पर भी परिस्थितियों को संभाल लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। नकदी धन इनके हाथ में बना रहता है।

PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए कारोबार में विस्तार और नौकरी में पदोन्नति के लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्य कम मेहनत से सफल होंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। मई के महीने में आलस्य के कारण कार्य देरी से बनेंगे। ऑफिस में काम बढ़ सकता है। जून के महीने का समय अच्छा रहेगा। आप दृढ़ संकल्प शक्ति से अपने सारे काम पूरे करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। जुलाई के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। भाई की सलाह लाभदायक रहेगी। अगस्त के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने के परिणाम उत्तम रहेंगे परंतु कार्यों में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। अक्टूबर के महीने में आप किसी विदेशी तकनीक को अपनाने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नवंबर व दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में समय सावधानी से बिताएं। पिता की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में वाणी पर संयम रखें। मार्च के महीने का समय रचना अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े को नजरअंदाज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काले चने का दान करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News