आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 18 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं।  मूलांक 9 वाले काफी ऊर्जावान एवं उत्साहित होते हैं। ये लोग हर कार्य को करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। इन लोगों के स्वभाव में गंभीरता कम देखने को मिलती है। मूलांक 9 वालों का स्वभाव काफी हंसी-मजाक वाला होता है। अपने मित्रों को यह बहुत अहमियत देते हैं तथा उनमें बहुत लोकप्रिय होते हैं। मूलांक 9 वाले साहसिक कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं। इनमें हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने की क्षमता होती है। मूलांक 9 वाले को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परंतु यह ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। बहुत बार ये लोग व्यर्थ के लड़ाई- झगड़े में अपना स्वयं का नुकसान कर बैठते हैं। मूलांक 9 वालों का अपने मित्रों और भाई-बहनों के साथ काफी गहरा प्रेम होता है। मूलांक 9 वाले जातक खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इन लोगों को तीखा और मसाले वाला खाना ज्यादा पसंद होता है। इनकी शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। इन लोगों को विभिन्न विषयों में रुचि रखते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उनके लिए इस वर्ष संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। पिता के साथ चले आ रहे वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। क्रोध पर काबू रखें। मार्च के महीने में घरवालों की सलाह से किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। अप्रैल का समय आर्थिक स्थिति के लिए शुभ रहेगा। मई का महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार का शॉर्टकट न अपनाएं, हालांकि कार्यभार अधिक बना रहेगा। जुलाई व अगस्त का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। घर में मांगलिक कार्य आयोजित किए जा सकते हैं। सितंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में जमीन संबंधी किसी मामले में बहस हो सकती है। नवंबर के महीने में आप किसी सामाजिक कल्याण कार्य से जुड़ सकते हैं। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय नियोजन करें। दिसंबर के महीने का समय शुभ है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में आपके अंदर आलस की वृद्धि हो सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में देने से बचें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

संतान को अपशब्द न कहें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धर्म स्थान में सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News