आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 14 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है। जिनके स्वामी बुध देव हैं। अंक 5 बुद्धि और चतुराई का प्रतीक हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये अपनी बात से किसी को भी मोह लेते हैं। इन लोगों को परिस्थितियों को देख कर बात करना बहुत अच्छे से आता है। ये लोग वही बोलते हैं जो सामने वाला सुनना पसंद करता है। इन लोगों को परिवर्तन बहुत पसंद होते हैं। घूमना-फिरना इनका शौक होता है। मूलांक 5 वाले जातक स्वयं भी खुश रहना चाहते हैं और दूसरों को भी खुश रखना चाहते हैं। इन्हें लड़ाई झगड़ा बिल्कुल पसंद नहीं आता। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च कोटि की रहती है। इनकी वाणिज्य और गणित पर अच्छी पकड़ होती है। इन लोगों को शिक्षा के बाद नौकरी की जगह स्वयं का कारोबार करते हुए ज्यादा देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये बातों के हर पहलू का अच्छे से निरीक्षण करने के बाद ही कोई निर्णय लेते हैं। इन लोगों का संगीत, नृत्य, लेखन आदि क्षेत्रों में भी काफी रुझान रहता है।

PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कारोबार विस्तार के लिए शुभ है। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। घर के बड़ों की सलाह लाभदायक रहेगी। फरवरी के महीने में व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। सोशल मीडिया और संचार माध्यम के साधनों से लाभ को बढ़ाया जा सकता है। मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अप्रैल के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं। मां बेटी के संबंधों में मधुरता आएगी। मई के महीने में कार्यभार अधिक बना रहेगा। जिसके कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। आप एकाकीपन महसूस करेंगे। जून के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। आपको चाहिए कि अधूरे कामों को पूरा किया जाए। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं परंतु कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। कार्य कम प्रयास से सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का लाभ उठाएं और मन लगाकर अध्ययन करें। अक्टूबर के महीने में कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। किसी प्रकार के लालच में न आएं। नवंबर के महीने का समय अच्छा है। कुछ शुभ परिवर्तनों जीवन में दस्तक देंगे। दिसंबर के महीने में स्वयं के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।

PunjabKesari birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

गुरुजनों व बुजुर्गों की अवहेलना न करें।

पीपल के वृक्ष पर जल दें।

तुलसी के पौधे की सेवा करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –
www.goas.org.in


PunjabKesari birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News