आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही मृदु स्वभाव के होते हैं। इन लोगों का हृदय बहुत कोमल होता है। ये लोग अक्सर भावनाओं से घिरे रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दिमाग से ज्यादा दिल की सुनते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातें भी आहत कर जाती हैं। ये लोग बहुत बार मजाक में की गई बातों को भी दिल से लगा बैठते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों का संगीत-नृत्य आदि कलाओं की ओर काफी रुझान होता है। इनका मन बहुत अस्थिर रहता है। इनके मन में कोई न कोई विचार बनते-बिगड़ते रहता है। मूलांक 2 वाले जातक एक समय पर एक से ज्यादा काम करने के लिए तत्पर रहते हैं और बहुत बार इस आदत के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। यह लोग हमेशा दूसरों के साथ प्रेम व सौहार्द से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 2 वालों को अन्य ग्रहों का साथ मिले तो इनकी एकाग्रता शक्ति भी अच्छी होती है। इन लोगों के मुखमंडल पर एक सुंदर आभा होती है।
PunjabKesari Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। जनवरी के महीने में अधूरे कार्यों को पूरा करें। आप किसी साहसिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। फरवरी के महीने का समय किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए शुभ है। आपके मनोबल व एकाग्रता में वृद्धि होगी। कार्यभार के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। मार्च के महीने में आप में संवेदनशीलता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अप्रैल के महीने में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको स्वयं की मेहनत से सफलता अवश्य प्राप्त होगी। मई के महीने में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। संघर्ष बढ़ सकते हैं। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में व्यापार अच्छा रहेगा। जुलाई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। कोई वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। अगस्त के महीने में धन कमाने के अन्य स्त्रोत प्राप्त होंगे। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सितंबर के महीने में आपके स्वभाव में अंतर्मुखी व्यवहार बढ़ सकता है। कार्यालय में अधिकारियों के साथ बहस संभव है। अक्टूबर के महीने में समाज कल्याण इकाई के साथ जुड़ सकते हैं। संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। नवम्बर का समय आपके लिए शुभ है। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके कार्य स्वतः बनने लगेंगे।
PunjabKesari Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
पीपल के वृक्ष पर जल दें।
शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं अथवा अपनी भूलों की क्षमा याचना करें । लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन देन ना करें।
चांदी के पात्र में जल पियें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Birthday Prediction

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News