आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी ऊर्जावान व कर्मप्रधान होते हैं। ये लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी व ऊंचे लक्ष्यों वाले होते हैं। ये लोग काफी दूरदर्शी होते हैं व आगे की सोच कर चलते हैं। इन लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी ऊर्जावान व कर्मप्रधान होते हैं। ये लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी व ऊंचे लक्ष्यों वाले होते हैं। ये लोग काफी दूरदर्शी होते हैं व आगे की सोच कर चलते हैं। इन लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।

साथ ही मूलांक 1 वाले लोग अपनी बातों पर अटल भी रहते हैं। इनके कार्य को दूसरों के विचार जल्दी से प्रभावित नहीं कर पाते। ये लोग स्वतंत्र रूप से जीना पसन्द करते हैं। इन लोगों की इच्छाशक्ति प्रबल होती है। ये लोग अपने जीवन में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करते हैं व उन पर विजय भी प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने जीवन में हर प्रकार से मान-सम्मान कमाना चाहते हैं व अपनी मेहनत व दृढ़ विश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त भी करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको पिता के साथ सम्बन्धों में कुछ अनबन देखने को मिल सकती है। इस वर्ष आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दिसम्बर के माह में आप काफी उत्साहित महसूस करेंगे। बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी।
वर्ष 2021 के जनवरी के माह में आप अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। घर में छोटे भाई-बहनों के साथ प्यार बढ़ेगा। फरवरी के माह में आपको चाहिए कि वाणी पर संयम रखें। अभिमान में कोई अपशब्द न कहें, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़े। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन आवश्यक होगा। मार्च के महीने में नकदी धन की स्थिति बेहतर हो सकती है। अप्रैल के महीने का समय शुभ है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार व नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। मई के माह में कोई प्रलोभन या लालच आपको घेर सकता है। कार्यलय में सीनियर के साथ अनबन हो सकती है। जून के महीने में व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। आप संचार माध्यमों व प्रमोशन की मदद से लाभ की प्रतिशतता को बढ़ा सकते हैं। जुलाई के समय में व्यय बढ़ सकता है। आप में आलस की वृद्धि सम्भव है। अगस्त के माह में व्यवसाय सम्बंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सन्तान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। अक्टूबर के समय में अपने क्रोध पर काबू पाएं। बिना किसी योजनाबद्ध तरीके के केवल जोश से कोई कार्य पूर्ण नहीं होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सन्तान को अपशब्द न कहें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
परनिंदा से परहेज करें।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
पीपल वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in