आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। ये लोग एक बार जिस काम को ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक थोड़े हठी एवं अभिमानी होते हैं। इन लोगों को स्वाभिमान व अभिमान के मध्य अंतर को समझना चाहिए। मूलांक 1 वाले जातक विचार प्रधान और सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। ये लोग कर्म प्रधान एवं आदर्शवादी होते हैं। इन लोगों के सिद्धांत काफी मजबूत होते हैं। जिनसे ये कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक निडर होते हैं, हर काम को साहस से करने वाले होते हैं। इन लोगों को किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं आता। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। अपनी हर बात का निर्णय स्वयं लेते हैं। मूलांक 1 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को मान-सम्मान प्राप्त मिलता है। मूलांक 1 वाले छात्रों को अपने आसपास, समाज एवं दोस्ती के दायरे में काफी सम्मान प्राप्त होता है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इन्हें अपनी जरूरत के लिए हर परिस्थिति में धन प्राप्त हो जाता है। मूलांक 1 वाले जातक धैर्यवान एवं मजबूत इरादों वाले होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए भी शुभ परिणाम वाला रहेगा। दिसंबर के महीने का समय व्यापार और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी संभव है।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय हालांकि विशेष सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में कुछ परिवर्तन संभव है। कोई भी प्रतिक्रिया सोच-समझकर करें। अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। निजी जीवन के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने में मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। जून के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक थकान महसूस करेंगे। जुलाई के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अगस्त के महीने में किसी नए काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के भी योग बनते हैं। सितंबर के महीने में किसी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। अक्टूबर के महीने में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विदेशी काम को अपनाते हुए भी देख-परख अच्छे से कर लें।
उपाय: वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com