Time of moon on Karva Chauth: जानें, आज कब होगा चांद का दीदार

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 08:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

At what time moon will appear today in India: आज सुहागिनों का सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का महापर्व मनाया जाता है। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट बंधन को स्नेह, प्रेम, समर्पण से सींचने का उत्सव है। इस अवसर पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। यह व्रत भारतीय महिलाओं की पति के प्रति समर्पण, विश्वास और अगाध श्रद्धा-भक्ति को दर्शाता है। सभी व्रतों में करवा चौथ का व्रत बड़ा कठिन एवं तपमय है। संपूर्ण भारत में, विशेषकर उत्तर भारत में सूर्योदय से चंद्रोदय तक अपने पति की दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए महिलाएं इस व्रत का अनुष्ठान करती हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Karwa chauth moon time 2022:
इस दिन प्रात:काल में स्नानादि द्वारा शारीरिक एवं मानसिक शुद्धि के साथ सरगी का ईश्वर की प्रार्थना के साथ सेवन करके अपने इस व्रत को प्रारंभ करती हैं। यदि भारतीय नारी के समूचे व्यक्तित्व को केवल दो शब्दों में मापना हो तो ये शब्द होंगे तप एवं करुणा। हमारे महान ऋषि-मुनियों ने हमें व्रत, पर्वों और उत्सवों का महत्व बताकर मोक्ष मार्ग दिखाया।

Today Karwa chauth darshan time 2022: करवा चौथ का चंद्रमा रात्रि लगभग 8.10 से 8.49 बजे के बीच देखा जा सकता है। चंद्रमा विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा लेकिन यह मौसम पर निर्भर रहेगा।

दिल्ली- 8 बजकर 09 मिनट पर, एन.सी.आर में पूरा दिन बादल छाए रहेंगे।
नोएडा- 8 बजकर 08 मिनट पर
मुंबई- 8 बजकर 48 मिनट पर
जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट पर
चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट पर
जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट पर
लखनऊ- 7 बजकर 59 मिनट पर
पटना- 7 बजकर 44 मिनट पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट पर
अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट पर
कानपुर- 8 बजकर 02 मिनट पर
मुंबई- 8 बजकर 48 मिनट पर
भोपाल- 8 बजकर 21 मिनट पर
इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट पर
लुधियाना- 8 बजकर 10 मिनट
गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News