Thursday special: गुरुवार को घर के बाहर लगाएं ये पौधा, बनेंगे बेशुमार धन के स्वामी

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Banana tree at home good or bad: पुराने समय में घर के आंगन में पेड़ होना या तुलसी का पौधा होना आम बात होती थी। इसके पीछे का कारण या कह सकते हैं की सबसे बड़ा ज्योतिषीय महत्व ये होता था की इन पेड़-पौधों से उन ग्रहों की अच्छी ऊर्जा का संचार पूरे घर में और उनके सदस्यों पर बना रहता था। प्रत्येक पेड़ किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। जब हम उस ग्रह से संबंधित पौधे को घर के आंगन में या घर के द्वार पर लगाते हैं तो उस ग्रह का असर स्वत: ही घर के वास्तु और परिवार पर पड़ने लग जाता है। जैसे की तुलसी लगाने से बुध ग्रह बलवान होता है ठीक उसी प्रकार केले का वृक्ष पुराने समय में घर के अंदर या बाहर लगा होता था।

PunjabKesari Banana tree at home good or bad

Banana tree inside house: केले का पेड़ भी बुध ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। इसे अति शुभ मानते हैं। केले के पेड़ का पूजन विष्णु पूजन के समान माना जाता है। केले के पत्तों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर देता है। जिस घर में केले का पेड़ लगा होता है। उस घर में व्यापार, धार्मिक प्रवृत्ति, कला और मनोरंजन जैसे गुणों की वृद्धि होती है। ऐसे घरों में बना भोजन भी अधिक स्वादिष्ट होता है। बच्चे तेज व विलक्षण बुद्धि के होते हैं।

PunjabKesari Banana tree at home good or bad
Vastu tips for banana plant: घर के पूर्व दिशा की ओर लगा केले का पेड़ समाज में मान-प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।

मुख्य द्वार के पास लगा केले का पेड़ घर में बुध की ऊर्जा को सकारात्मकता में परिवर्तित करता है।

उत्तर की तरफ केले के पेड़ को लगाना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से व्यापारिक लाभ बढ़ते हैं।

दक्षिण की दिशा में केले का पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभता का संचार करता है।

Banana tree astrology: केले के पेड़ के पत्ते पर किया गया भोजन, कई प्रकार के ग्रह दोषों का उपचार भी करता है।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari Banana tree at home good or bad


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News