गणेश चतुर्थी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन से लेकर करियर तक मिलेंगे शुभ संकेत
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 01:17 PM (IST)
Lucky Zodiac Signs Ganesh Chaturthi : हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को बहुत खास और शुभ माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। इस पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ स्थापना करके उनकी पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को शुरू होगी और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 25 सितंबर 2026 को होगा। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी पर बनने वाले शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, बप्पा की विशेष कृपा से कुछ चुनिंदा राशियों की सोई हुई किस्मत चमकने वाली है। इन्हें धन-धान्य, व्यापार और करियर में जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं।
मेष राशि
बप्पा के आशीर्वाद से मेष राशि के जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो गणेश जी से विशेष संबंध रखते हैं। व्यापार में बड़ा लाभ या नया सौदा फाइनल हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाही सफलता मिलेगी। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्यवर्धक साबित होगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप नया काम या स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, तो गणेश चतुर्थी का समय बेहद शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं और वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता और मानसिक शांति बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को पुरानी समस्याओं और कर्जों से राहत मिलेगी। विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
