जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी के सान्निध्य में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम 12 को दसूहा में
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 08:16 AM (IST)
जालंधर (सुधीर): हाजीपुर रोड स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के सामने शंकर एन्क्लेव, दसूहा, जिला होशियारपुर में 12 सितम्बर को शाम 4 बजे प्रभु कृपा दुख निवारण समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी के पावन सान्निध्य में होगा।
समागम को लेकर श्रद्धालुओं में
उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां जारी हैं। इस समागम में पंजाब सहित आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
वहीं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस समागम स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जहां स्वास्थ्य जांच के साथ उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध भी किया गया है।
प्रबंधकों ने बताया कि समागम में जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी द्वारा विशेष कृपा प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने दावा किया कि उनके द्वारा बताए गए बीज मंत्रों एवं आध्यात्मिक उपायों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दुखों से राहत प्राप्त होती है। सेवा समिति के सदस्यों ने यह भी दावा किया कि श्री कुमार स्वामी जी को ब्रिटिश संसद के हाऊस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मान प्रदान किया गया है।
