गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो लोगों की मौत
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 08:42 AM (IST)
मुम्बई (एजैंसी) : महानगर के लालबाग इलाके में शनिवार देर रात गणपति पंडाल के पास पेयजल के अस्थाई स्टॉल पर करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग स्थित दिग्विजय मिल चॉल में महागणपति उत्सव मंडल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट के बाद हुई। उस समय जारी गणेश उत्सव के कारण इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
