Tarot Card Rashifal (14th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 01:46 AM (IST)

मेष- खुद को अपने आसपास के माहौल के हिसाब से ढालना है। अपनी मर्जी न करें। आज सारा दिन आपको अपने बच्चों और फैमिली के साथ रहने का मौका मिलेगा, जो बहुत ही उत्तम है l

वृष-  आज नेगेटिव एनर्जी बहुत फील होगी। नज़र दोष या किसी के कहे हुए वाक्यों से नज़र लग जाने के आसार बन रहे हैं।

मिथुन-  आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उधार दिए हुआ पैसा कहीं से वापिस मिल सकता है। परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे। 

कर्क-  अपने से छोटों से बहस हो सकती है। वाणी पर थोड़ा संयम रखें। वर्क प्लेस पर छवि व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

सिंह-  कपड़ों की खरीदारी के लिए दिन अच्छा है। किसी रिश्तेदार के आने के आसार हैं। जिसके आने से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

कन्या-  आज अपने रुठे साथी को मनाने का भरपूर प्रयास करें। इसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप कुछ बड़ा करें, छोटी-छोटी चीज़ों से भी आप पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

तुला-  आप दोनों की बॉन्डिंग को लेकर आज दोस्तों और रिश्तेदारों में जमकर तारिफ होगी। गुड रिलेशन मेंटेंन करके रखने का क्रेडिट साथी आपको देंगे। जो आपकी खुशी को सातवें आसमान पर पहुंचा देगा।

वृश्चिक-  आज आप दोनों को एकांत में एंजॉय करने का मौका मिलेगा। कहीं बाहर जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। घर ही हनीमून स्पॉट बन जाएगा।

धनु-  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। किसी से भी अपने मन की बात न करें। कोई पुराना दोस्त घर पर मिलने के लिए आ सकता है। 

मकर-  आज अपको कुछ पिछली बातें याद आ सकती हैं। जो मीठी अनुभूती देंगी। कोई दुश्मन आपका मूड खराब कर सकता है लेकिन अपनों के सहयोग से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। छात्रों को किसी भी काम को करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन- आज अपने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। धन लाभ होगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत में सुधार होगा, टेंशन खत्म होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News