Vastu Tips :  घर की बरकत छीन सकते हैं इन जगहों पर रखे खाली बर्तन, आज ही जान लें वास्तु के ये नियम

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 02:51 PM (IST)

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर छोटी-छोटी वस्तु हमारे जीवन की उर्जा, सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। रसोई को घर का सबसे पवित्र और ऊर्जावान हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार को पोषण और स्वास्थ्य मिलता है। लेकिन कई बार अनजाने में हम रसोई या घर के अन्य हिस्सों में खाली बर्तन इस तरह रख देते हैं, जिससे घर मे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और धन की बरकत रुक जाती है। वास्तु के अनुसार, कुछ खास जगहों पर खाली बर्तन रखना अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि घर में खाली बर्तन रखने से जुड़े जरूरी नियम क्या हैं। 

Vastu Tips

मुख्य द्वार या प्रवेश के पास खाली बर्तन न रखें
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी के आगमन का रास्ता होता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के ठीक सामने या उसके आसपास कभी भी खाली बाल्टी, टब या कोई अन्य खाली बर्तन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि बाल्टी बाहर रखनी ही पड़े, तो उसमें थोड़ा पानी भरकर रखें।

चूल्हे पर खाली कड़ाही या तवा न छोड़ें
अक्सर खाना बनाने के बाद लोग खाली तवा या कड़ाही गैस चूल्हे पर ही छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना गया है। खाली बर्तन को आंच या चूल्हे पर छोड़ने से घर में कलह बढ़ता है और परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावट आती है। साथ ही, तवा या कड़ाही को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे राहु का दोष बढ़ता है और घर की शांति भंग होती है।

Vastu Tips

बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से बचें
वास्तु के नियमों के अनुसार, स्नानघर यानी बाथरूम में इस्तेमाल के बाद बाल्टी को कभी भी पूरी तरह खाली या उल्टा करके नहीं छोड़ना चाहिए। खाली बाल्टी घर में अभाव और नकारात्मकता को दर्शाती है। नहाने या कपड़े धोने के बाद बाल्टी को हमेशा साफ पानी से भरकर रखें। यदि आप बाल्टी में पानी नहीं भरना चाहते, तो कम से कम उसे सीधा रखें, उल्टा न करें।

बेडरूम या पलंग के नीचे खाली बर्तन न रखें
कुछ लोग जगह बचाने के लिए पुराने या खाली बर्तनों को बेडरूम की अलमारी में या पलंग के नीचे रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सोने की जगह के आसपास खाली बर्तन रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है, नींद में खलल पड़ता है और दांपत्य जीवन में अनबन की स्थिति पैदा होती है।

Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News